scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना कॉमस्टार ने चाकण में नया कारखाना शुरू किया

सोना कॉमस्टार ने चाकण में नया कारखाना शुरू किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने सोमवार को पुणे के चाकण में नया कारखाना शुरू किया।

यह कंपनी की नौवां कारखाना है। इस कारखाने के निर्माण में 231 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह संयंत्र कंपनी की 23,800 करोड़ रुपये की अपनी ऑर्डर बुक को पूरा करने के लिए क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सोना कॉमस्टार ने कहा कि नई सुविधा में लगभग 1.18 करोड़ गियर की उत्पादन क्षमता है। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक इसे 2.01 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य है।

सोना कॉमस्टार के प्रबंधन निदेशक और (समूह) मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक विक्रम सिंह ने बयान में कहा, ‘यह विस्तार हमारी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम परिवहन प्रौद्योगिकी समाधान क्षेत्र में एक वैश्विक कंपनी होने के अपने दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध हैं।’

उन्होंने कहा कि कंपनी का प्राथमिक लक्ष्य नए कारखाने के साथ भारत के पश्चिमी क्षेत्र में निर्यात और ग्राहकों की आपूर्ति को पूरा करना होगा।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments