scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमध्य प्रदेश के चार आईटी सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 2,900 करोड़ रुपये के पार

मध्य प्रदेश के चार आईटी सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 2,900 करोड़ रुपये के पार

Text Size:

इंदौर, 12 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाओं की मांग में वृद्धि के चलते वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित चार आईटी सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात औसतन 66 प्रतिशत के उछाल के साथ 2,925.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें आईटी दिग्गज टीसीएस के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) से हुए निर्यात की भागीदारी 51.6 प्रतिशत रही।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में राज्य के चारों आईटी सेज से कुल 1,761.19 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान टीसीएस सेज से करीब 74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,509.80 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात किया गया।

उन्होंने कहा कि आलोच्य अवधि के दौरान इन्फोसिस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 444.80 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस अवधि में इम्पीटस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात दोगुना से ज्यादा बढ़कर 330.77 करोड़ रुपये के स्तर पर रहा।

अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान क्रिस्टल आईटी पार्क सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात लगभग सात प्रतिशत बढ़कर 640.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भाषा हर्ष

अर्पणा रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments