scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में चांदी की कीमत 68 रुपये टूटी

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 68 रुपये टूटी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 68 रुपये की गिरावट के साथ 95,520 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 68 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95,520 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 23,552 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32.22 डॉलर प्रति औंस रही।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments