scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से चांदी के वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 236 रुपये बढ़कर 93,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 236 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 93,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 23,545 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.12 डॉलर प्रति औंस पर थी।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments