scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 26 करोड़ रुपये

श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 26 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अगस्त (भाषा) श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 36 प्रतिशत घटकर 25.78 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 40.16 करोड़ रुपये था।

मंगलवार को कंपनी द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय भी घटकर 68.09 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 122.46 करोड़ रुपये थी।

इस महीने की शुरुआत में, श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के के बाद शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments