scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतश्री कावेरी मेडिकल ने सात करोड़ डॉलर जुटाएं

श्री कावेरी मेडिकल ने सात करोड़ डॉलर जुटाएं

Text Size:

चेन्नई, नौ मार्च (भाषा) स्वास्थ्य सेवा कंपनी श्री कावेरी मेडिकल केयर (इंडिया) लिमिटेड ने आईआईएफएल एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा प्रबंधित निजी इक्विटी कोष से सात करोड़ डॉलर (574 करोड़ रुपये) की इक्विटी पूंजी जुटाई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्री कावेरी मेडिकल केयर को लाइटरॉक और डॉ जीएसके वेलू के पारिवारिक कार्यालय समेत विभिन्न निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

श्री कावेरी मेडिकल केयर कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी, रीनल साइंस (गुर्दे संबंधित), आर्थोपेडिक्स सहित अन्य विशिष्टताओं में उच्च गुणवत्ता वाली व्यापक देखभाल उपलब्ध कराती है।

कंपनी की अगले तीन वर्षों में एक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना है।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments