scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का शेयर पहले दिन करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स का शेयर पहले दिन करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) आनंद राठी समूह की ब्रोकरेज इकाई आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 414 रुपये से करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर ने 432.10 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 4.37 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 10.74 प्रतिशत चढ़कर 458.50 रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि अंत में 7.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 445.65 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर 4.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 432 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में 7.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 445.55 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,795.35 करोड़ रुपये रहा।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 20.66 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 745 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 393-414 रुपये प्रति शेयर था।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments