scorecardresearch
Sunday, 11 October, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी समूह की कंपनियों के शेयर में गिरावट, एजीईएल का शेयर 7.5 प्रतिशत टूटा

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर में गिरावट, एजीईएल का शेयर 7.5 प्रतिशत टूटा

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच अदाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर में बृहस्पतिवार को गिरावट रही और अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) का शेयर 7.5 प्रतिशत से अधिक टूट गया।

अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीएसई पर 7.53 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज का 5.43 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 5.08 प्रतिशत, अदाणी पावर का शेयर 4.37 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 4.07 प्रतिशत टूट गया।

एनडीटीवी के शेयर 3.73 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस के शेयर में 3.48 प्रतिशत, एसीसी में 3.05 प्रतिशत और अदाणी पोर्ट्स में 2.59 प्रतिशत की गिरावट रही।

समूह की सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 16.32 लाख करोड़ रुपये रहा।

कच्चे तेल के दाम में तेजी, घरेलू तथा वैश्विक स्तर पर मौद्रिक नीति के और सख्त होने की आशंका तथा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से शेयर बाजार में भारी बिकवाली हुई।

इसके साथ ही 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ 1,045.46 अंक यानी 1.44 प्रतिशत टूटकर 71,593.24 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 371.25 अंक यानी 1.64 प्रतिशत गिरकर 22,231.80 अंक पर आ गया।

भाषा

यासिर योगेश

योगेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments