scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशापूरजी पालोनजी का बेंगलुरु में नए आवासीय टॉवर के जरिए 400 करोड़ रुपये का बिक्री लक्ष्य

शापूरजी पालोनजी का बेंगलुरु में नए आवासीय टॉवर के जरिए 400 करोड़ रुपये का बिक्री लक्ष्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट कंपनी का बेंगलुरु में नए आवासीय टॉवर के जरिए 400 करोड़ रुपये का बिक्री लक्ष्य है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस टॉवर में 225 अपार्टमेंट हैं और यह बेंगलुरु में 46 एकड़ में फैली उसकी आवासीय योजना ‘पार्कवेस्ट’ का हिस्सा है। टॉवर की 225 इकाइयों की बिक्री के जरिए 400 करोड़ रुपये प्राप्त होने का अनुमान है।

प्रत्येक इकाई की कीमत 1.62 करोड़ रुपये से शुरू है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वेंकटेश गोपालकृष्णन ने कहा, ‘‘घर खरीदारों से मिली शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए हम पार्कवेस्ट 2.0 में नया टॉवर लेकर आ रहे हैं।’’

भाषा

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments