scorecardresearch
Friday, 14 August, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश के सात राज्यों का 1,380 नए जीसीसी स्थापित करने का लक्ष्य, रोजगार के 12 लाख अवसर होंगे सृजित:सीबीआरई

देश के सात राज्यों का 1,380 नए जीसीसी स्थापित करने का लक्ष्य, रोजगार के 12 लाख अवसर होंगे सृजित:सीबीआरई

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) देश के सात राज्यों ने 2031 तक करीब 1,380 वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) स्थापित करने का लक्ष्य रखा है जिससे रोजगार के अतिरिक्त 12 लाख अवसर सृजित होंगे। रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई ने यह जानकारी दी।

सीबीआरई ने शुक्रवार को ‘द पॉलिसी एडवांटेज: पावरिंग इंडियाज जीसीसी ग्रोथ’ नाम से रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, केरल, हरियाणा और मध्य प्रदेश अपने-अपने राज्यों में करीब 1,380 जीसीसी स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। इन राज्यों का 2031 तक कुल करीब 11.8 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया व अफ्रीका) अंशुमान मैगजीन ने कहा, ‘‘राज्य सरकारों द्वारा समर्पित जीसीसी नीतियां बनाने की गति भारत के वाणिज्यिक रियल एस्टेट परिदृश्य में अभूतपूर्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है कि ये केंद्र अब भारत की सेवा अर्थव्यवस्था का कोई सीमित हिस्सा नहीं हैं, बल्कि इसका एक प्रमुख स्तंभ हैं। राज्य लक्षित प्रोत्साहनों, तेज मंजूरी और दीर्घकालिक बुनियादी ढांचे की प्रतिबद्धताओं के जरिये इन केंद्रों को आकर्षित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।’’

रिपोर्ट के अनुसार, जीसीसी ने 2022 से 2026 की पहली छमाही के बीच भारत के नौ प्रमुख शहरों में 12.3 करोड़ वर्ग फुट से अधिक कार्यालय स्थान किराये पर लिए हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments