scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 124 अंक की बढ़त

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में 124 अंक की बढ़त

Text Size:

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिका तथा यूरोप में बैंकिग क्षेत्र को लेकर चिंताएं कम होने से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया वहीं निफ्टी में भी मजबूत बढ़त हुई।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 352.26 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 57,987.10 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 124 अंक या 0.73 प्रतिशत चढ़कर 17,109.60 अंक पर था।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स के 24 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि छह नुकसान में थे। वहीं निफ्टी के 39 शेयर लाभ में और 11 नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले लगातार पांच दिन तक गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को सेंसेक्स और निफ्टी लाभ के साथ बंद हुए थे।

यूरोप और अमेरिका के बाजार बृहस्पतिवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments