scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवरिष्ठ बैंकर विक्टर मेनेजेस का निधन

वरिष्ठ बैंकर विक्टर मेनेजेस का निधन

Text Size:

मुंबई, तीन फरवरी (भाषा) वरिष्ठ बैंकर विक्टर मेनेजेस का अमेरिका में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मेनेजेस का नाम शुरुआती दौर में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का नेतृत्व करने वाले मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों (सीएक्सओ) की सूची में शुमार हैं।

पुणे में जन्मे मेनेजेस ने आईआईटी-बॉम्बे और एमआईटी में पढ़ाई की। वह सिटीबैंक के साथ 32 साल तक जुड़े रहे और वे वैश्विक बैंकिंग प्रमुख के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए।

सूत्रों ने बताया कि मेनेजेस का निधन मियामी में हुआ। हालांकि, उनके निधन की वजह या अन्य जानकारियां अभी तक साझा नहीं की गई हैं।

मेनेजेस 1970 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद, बिजनेस स्कूल की डिग्री लेने अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) गए।

वह विभिन्न परोपकारी पहलों में सक्रिय रूप से शामिल थे। 2011 में उन्होंने मुंबई के प्रमुख प्रौद्योगिकी स्कूल में एक कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने में सहायता के लिए आईआईटी-बॉम्बे को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर का दान दिया था।

मेनेजेस के परिवार में उनकी पत्नी तारा और चार बच्चे हैं।

बायोकॉन की भारतीय कारोबारी किरण मजूमदार शॉ ने मेनेजेस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एमआईटी कॉरपोरेशन में एक अद्भुत व बुद्धिमान सहयोगी बताया।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments