scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेरिकी मामले में एसईसी और अदाणी ने संयुक्त रूप से समय बढ़ाने की मांग की

अमेरिकी मामले में एसईसी और अदाणी ने संयुक्त रूप से समय बढ़ाने की मांग की

Text Size:

न्यूयॉर्क, 18 अप्रैल (भाषा) अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) तथा भारतीय व्यवसायी गौतम अदाणी और सागर अदाणी ने एक सिविल प्रतिभूति मामले में महत्वपूर्ण जवाब दाखिल करने के लिए अमेरिकी अदालत से अधिक समय देने का संयुक्त अनुरोध किया है।

साथ ही दोनों पक्षों ने प्रस्तावों और जवाबों के लिए एक संशोधित समय-सारणी प्रस्तावित की है।

न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत के समक्ष दायर एक याचिका में दोनों पक्षों ने कहा कि उन्होंने अदालत के सात अप्रैल के निर्देश के अनुरूप विचार-विमर्श किया है और एक नई समय-सीमा पर सहमति जताई है। इसे न्यायाधीश निकोलस जी गरौफिस के पास मंजूरी के लिए पेश किया गया है।

एसईसी ने नवंबर 2024 में अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर पर मुकदमा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने भारत के सरकारी अधिकारियों से जुड़ी एक कथित रिश्वतखोरी योजना का खुलासा न करके निवेशकों को गुमराह किया।

गौतम अदाणी और सागर अदाणी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए अपने वकीलों के माध्यम से सात अप्रैल को 30 अप्रैल के नियोजित प्रस्ताव से पहले एक ‘प्री-मोशन लेटर’ दायर किया। इसमें धोखाधड़ी के मुकदमे को खारिज करने की मांग की गई।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments