नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शोध विश्लेषकों पर निगरानी और प्रशासन के लिए मंगलवार को एक नई इकाई शोध विश्लेषक प्रशासन एवं पर्यवेक्षण निकाय (आरएएएसबी) को मान्यता देने का प्रस्ताव रखा।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परामर्श पत्र में कहा कि प्रस्तावित निकाय को शोध विश्लेषकों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं डालना चाहिए।
इसके अलावा मौजूदा शोध विश्लेषक नियमों के तहत निर्धारित आवेदन शुल्क एवं पंजीकरण शुल्क को भी युक्तिसंगत बनाने की बात कही गई है।
सेबी ने यह सुझाव दिया है कि आरएएएसबी की सदस्यता को किसी शोध विश्लेषक को पंजीकरण प्रमाणपत्र देने के लिए एक योग्यता मानदंड के रूप में देखा जाना चाहिए।
प्रस्तावित निकाय के बारे में लोगों से 12 सितंबर तक टिप्पणियां आमंत्रित की गई हैं।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
