scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआरएफक्यू मंच के जरिये एआईएफ के कॉरपोरेट बॉन्ड में लेनदेन पर सेबी का स्पष्टीकरण

आरएफक्यू मंच के जरिये एआईएफ के कॉरपोरेट बॉन्ड में लेनदेन पर सेबी का स्पष्टीकरण

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को आरएफक्यू मंच के जरिये कॉरपोरेट बॉन्ड में वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) द्वारा किए गए लेनदेन पर स्पष्टीकरण जारी किया।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने परिपत्र में साफ किया कि कॉरपोरेट बॉन्ड में सभी लेनदेन, जहां एआईएफ कारोबार के दोनों तरफ हों, को बोली के लिए अनुरोध (आरएफक्यू) मंच के जरिये निष्पादित किया जाएगा। यह लेनदेन ‘एक पर एक’ विधि से किया जाएगा।

हालांकि, एक एआईएफ द्वारा किसी दूसरे एआईएफ के साथ कॉरपोरेट बॉन्ड में किए गए लेनदेन को ‘एक पर एक’ विधि की जगह ‘एक पर अनेक’ विधि का लेनदेन माना जाएगा। यह स्पष्टीकरण एक अप्रैल, 2023 से लागू होगा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments