scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने फ्रंट रनिंग के आरोप में छह फर्मों पर लगाई रोक

सेबी ने फ्रंट रनिंग के आरोप में छह फर्मों पर लगाई रोक

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 मार्च (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘फ्रंट रनिंग’ कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में बानहेम स्टॉक ब्रोकिंग और निंजा सिक्योरिटीज समेत छह फर्मों को पूंजी बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

सेबी की तरफ से प्रतिबंधित किए गए अन्य लोगों में कौशल चंदराणा, मनीष मेहता, कश्मीरा मेहता एवं सुमतिलाल मेहता शामिल हैं।

बाजार नियामक ने एन्विल वेल्थ मैनेजमेंट के शेयर कारोबार में फ्रंट रनिंग (अग्रिम सूचना के आधार पर खरीद-बिक्री) में संलिप्त रहने के आरोप में इनपर कार्रवाई की है। इसके साथ गलत तरीके से कमाये गए 2.23 करोड़ रुपये को जब्त भी कर लिया गया है।

सेबी ने मंगलवार को अपने अंतरिम आदेश में कहा कि गलत ढंग से अर्जित राशि जमा न किए जाने तक इन फर्मों को अपनी कोई भी परिसंपत्ति या शेयर न बेचने को भी कहा है।

सेबी ने अपनी जांच में पाया कि निंजा और बानहेम ने पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा प्रदाता एन्विल वेल्थ मैनेजमेंट की तरफ से जारी लंबित निर्देश के पहले ही कई शेयरों में खरीद-फरोख्त की।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments