scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमार्च तिमाही में चार करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय संपत्तियों की बिक्री ढाई गुना हुई

मार्च तिमाही में चार करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय संपत्तियों की बिक्री ढाई गुना हुई

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में महंगी (लग्जरी) आवासीय संपत्तियों की बिक्री ढाई गुना होकर 4,000 इकाई रही है। चार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की आवासीय संपत्तियां लग्जरी की श्रेणी में आती हैं।

रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई के मुताबिक, देश के सात प्रमुख शहरों में बेहतर सुविधाओं वाले बड़े अपार्टमेंट की भारी मांग है।

सीबीआरई ने एक रिपोर्ट में कहा कि एक साल पहले इसी अवधि में महंगी आवासीय संपत्तियों की 1,600 इकाई बिकी थीं।

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में महंगे मकानों की बिक्री मार्च तिमाही में तीन गुना होकर 1,900 इकाई रही। एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 600 इकाई था।

मुंबई में महंगे अपार्टमेंट की बिक्री 800 इकाई से बढ़कर 1,150 इकाई हो गई।

पुणे में महंगे मकानों की बिक्री कई गुना के उछाल के साथ 150 इकाई पर पहुंच गई। यह पिछले साल की समान अवधि में 10 इकाई रही थी।

बेंगलुरु में महंगी आवासीय संपत्तियों की बिक्री 50 इकाई पर स्थिर रही। कोलकाता में यह 50 से बढ़कर 100 इकाई हो गई।

हैदराबाद में भी महंगे घरों की मांग में जोरदार इजाफा हुआ। तिमाही के दौरान हैदराबाद में चार करोड़ रुपये से अधिक की आवासीय संपत्तियों की बिक्री 50 इकाई से बढ़कर 430 इकाई हो गई। चेन्नई में यह 50 इकाई से बढ़कर 250 इकाई पर पहुंच गई।

सीबीआरई के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)-भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका अंशुमान मैगजीन ने कहा कि आने वाली तिमाहियों में भी यह गति जारी रहने की उम्मीद है।

भाषा

अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments