scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया 29 पैसे की तेजी के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर

रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, नौ जनवरी (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 29 पैसे की तेजी के साथ 82.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.41 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 29 पैसे की तेजी के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.25 प्रति डॉलर के दिन उच्च स्तर तक गया और 82.44 के निचले स्तर तक आया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत घटकर 103.62 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.27 प्रतिशत बढ़कर 81.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 846.94 अंक की तेजी के साथ 60,747.31 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 2,902.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments