scorecardresearch
Thursday, 12 November, 2026
होमदेशअर्थजगतरिलायंस पावर का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 65 प्रतिशत घटकर 30 करोड़ रुपये

रिलायंस पावर का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 65 प्रतिशत घटकर 30 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) रिलायंस पावर ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 30.10 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 87.32 करोड़ रुपये के मुकाबले 65 प्रतिशत कम है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी की कुल आय भी सितंबर तिमाही में घटकर 1,889.87 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,067.10 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने राजेंद्र विश्वनाथ पवार को तत्काल प्रभाव से मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने की मंजूरी भी दे दी है।

कंपनी ने बताया कि इस नियुक्ति के बाद कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नीरज पारख ने अंतरिम मुख्य वित्त अधिकारी के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments