scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 9.6 प्रतिशत बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 9.6 प्रतिशत बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 9.6 प्रतिशत बढ़कर 18,165 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वर्ष की समान अवधि में आरआईएल ने 16,653 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना देते हुए कहा कि इस अवधि में उसके लाभ में बढ़ोतरी मुख्य रूप से मजबूत उपभोक्ता व्यवसाय और तेल-से-रसायन कारोबार में सुधार के चलते आई है।

हालांकि, अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले कंपनी के लाभ में गिरावट आई है। जून तिमाही के मुकाबले रिलायंस इंडस्ट्रीज का लाभ सितंबर तिमाही में 33 प्रतिशत घट गया है।

आलोच्य अवधि में रिलायंस का परिचालन राजस्व बढ़कर 2.59 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 2.35 लाख करोड़ रुपये था।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments