scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरिलायंस कैपिटल की दूसरी नीलामी एक बार फिर टली

रिलायंस कैपिटल की दूसरी नीलामी एक बार फिर टली

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) की मंगलवार को होने वाली दूसरी नीलामी को कर्जदाताओं ने टाल दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने आरसीएल के लिए दूसरी ऑनलाइन नीलामी 11 अप्रैल को करने का कार्यक्रम तय किया था लेकिन इसे अब टाल दिया गया है। नई तारीख के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

इसके पहले पिछले हफ्ते भी नीलामी के दूसरे दौर को 11 अप्रैल तक के लिए टाला गया था।

सूत्रों के मुताबिक, हिंदुजा समूह की कंपनी आईआईएचएल, टॉरेंट इंवेस्टमेंट और सिंगापुर की ओकट्री ने दूसरे दौर की नीलामी में हिस्सा लेने की पुष्टि की हुई है।

इसके पहले रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए दिसंबर में ऑनलाइन नीलामी हुई थी जिसमें टॉरेंट इंवेस्टमेंट ने सर्वाधिक बोली लगाई थी। वहीं दूसरे स्थान पर रही आईआईएचएल ने नीलामी के बाद संशोधित बोली लगा दी जिसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 नवंबर, 2021 को रिलायंस कैपिटल के निदेशक मंडल को भंग करने के साथ नागेश्वर राव वाई को प्रशासक नियुक्त कर दिया था।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments