scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों की भर्ती दिसंबर में नौ प्रतिशत बढ़ी:रिपोर्ट

कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों की भर्ती दिसंबर में नौ प्रतिशत बढ़ी:रिपोर्ट

Text Size:

मुंबई, दो जनवरी (भाषा) देश में कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों (व्हाइट-कॉलर) की भर्ती में दिसंबर में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। यह उच्च कौशल तथा रणनीतिक भूमिकाओं से प्रेरित रही।

नौकरी जॉबस्पीक के अनुसार, सूचकांक दिसंबर, 2024 में 2,651 अंक तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर नौ प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। यह आने वाले वर्ष के लिए एक आशाजनक संकेत है।

रिपोर्ट में कहा गया, दिसंबर, 2024 में सबसे अधिक 36 प्रतिशत भर्ती कृत्रिम मेधा/मशीन लर्निंग क्षेत्र में हुई। इसके बाद 13 प्रतिशत के साथ तेल व गैस, 12 प्रतिशत के साथ दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और 12 प्रतिशत के साथ ही ‘हेल्थकेयर’ का स्थान रहा।

इसमें कहा गया, शीर्ष 10 शहरों में 10 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

नौकरी डॉट कॉम के मुख्य कारोबार अधिकारी पवन गोयल ने कहा, ‘‘ भारत का नौकरी बाजार 2025 में जोश के साथ प्रवेश कर रहा है, जो कृत्रिम मेधा/मशीन लर्निंग में वृद्धि और रचनात्मक क्षेत्रों द्वारा संचालित है। नए पेशेवरों की भर्ती में उछाल और ‘सी-सूट’ (शीर्ष पदों पर) भूमिकाओं में बदलाव से पता चलता है कि हम अधिक गतिशील परिदृश्य में बदल रहे हैं। एफएमसीजी जैसे पारंपरिक क्षेत्र इस विकास को अपना रहे हैं, जिसमें नई प्रतिभाओं को रणनीतिक विशेषज्ञता के साथ जोड़ा जा रहा है।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments