scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई 75,000 करोड़ रुपये की तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी करेगा आयोजित

आरबीआई 75,000 करोड़ रुपये की तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी करेगा आयोजित

Text Size:

मुंबई, 18 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि वह 20 मार्च को 75,000 करोड़ रुपये की तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा।

परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी आरबीआई की बैंकों में अल्पकालिक नकदी डालने के लिए उपयोग की जाने वाली एक मौद्रिक नीति पहल है। निश्चित रेपो दर के उलट, वीआरआर में ब्याज दर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है, जिससे बैंकों को धनराशि के लिए बोली लगाने की अनुमति मिलती है।

केंद्रीय बैंक के बयान के अनुसार, नीलामी 20 मार्च को सुबह 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच होगी और इस कोष की वापसी 23 मार्च को होगी।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग प्रणाली की वर्तमान और बदलती नकदी स्थितियों के आधार पर नीलामी की घोषणा की है।

वर्तमान में, बैंकिंग प्रणाली में नकदी लगभग 81,963.69 करोड़ रुपये के अधिशेष में होने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने 17 मार्च को सात दिवसीय वीआरआर नीलामी के माध्यम से बैंकों में 48,014 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली थी। इससे पहले, केंद्रीय बैंक ने सरकारी प्रतिभूतियों की खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के माध्यम से बैंकों में 3.50 लाख करोड़ रुपये की स्थायी नकदी डाली थी।

आरबीआई पिछले कुछ महीनों में एक दिन की ब्याज दरों को काबू में रखने के लिए बैंकों में अच्छी मात्रा में नकदी डाली है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments