scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल ने वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य की समीक्षा की

Text Size:

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने शुक्रवार को दुनिया के मौजूदा हालात और उनसे घरेलू बाजार पर पड़ने वाले असर की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान बदलते अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वित्तीय बाजारों पर उनके प्रभाव के साथ-साथ संबंधित चुनौतियों का आकलन किया गया।

आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल (बोर्ड) की 622वीं बैठक शुक्रवार को पटना में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘बोर्ड ने लेखा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक के बजट और 2026-29 की अवधि के लिए बैंक के मध्यम अवधि की रणनीतिक रूपरेखा (उत्कर्ष 3.0) को भी मंजूरी दी।’

बैठक में डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर, स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता और शिरीष चंद्र मुर्मू ने भाग लिया।

केंद्रीय बोर्ड के अन्य निदेशक आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर, रेवती अय्यर, सचिन चतुर्वेदी और रवींद्र एच ढोलकिया भी बैठक में शामिल हुए।

भाषा सुमित रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments