scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरमेश नायर ने कोलियर्स इंडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दिया

रमेश नायर ने कोलियर्स इंडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) वैश्विक संपत्ति सलाहकार कोलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रमेश नायर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नायर को जुलाई, 2021 में कोलियर्स के भारतीय कारोबार का सीईओ नियुक्त किया गया था।

वह, एशिया के बाजार विकास के प्रबंध निदेशक भी थे।

सूत्रों के अनुसार, नायर ने कोलियर्स से बाहर अवसरों के लिए सीईओ के पद से शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।

हालांकि, इस संबंध में कोलियर्स इंडिया के प्रवक्ता को एक ई-मेल भेजा गया था, जिसका कोई जवाब नहीं आया।

वहीं, नायर से भी तुरंत संपर्क नहीं हो सका।

कोलियर्स से जुड़ने से पहले नायर, संपत्ति सलाहकार जेएलएल में कार्यरत थे।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments