scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतराजीव रंजन झा आरईसी के बोर्ड में पीएफसी के नामित निदेशक नियुक्त

राजीव रंजन झा आरईसी के बोर्ड में पीएफसी के नामित निदेशक नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी लिमिटेड ने मंगलवार को बताया कि पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) के निदेशक (परियोजना) राजीव रंजन झा को आरईसी के निदेशक मंडल में पीएफसी का नामित निदेशक नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि झा से प्राप्त घोषणा के अनुसार, उन्हें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) या किसी अन्य ऐसे प्राधिकरण के आदेश के तहत निदेशक पद संभालने से रोका नहीं गया है।

नियामकीय जानकारी के अनुसार, बिजली मंत्रालय ने छह अप्रैल, 2026 के अपने आदेश के माध्यम से राजीव रंजन झा के नामांकन के लिए ‘सक्षम प्राधिकारी’ की मंजूरी से अवगत कराया है। पीएफसी के निदेशक (परियोजना) झा की आरईसी के बोर्ड में नामित निदेशक के रूप में यह नियुक्ति छह अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो गई है।

झा मार्च 1997 से पीएफसी के साथ जुड़े हुए हैं और 28 अक्टूबर, 2021 से वहां निदेशक (परियोजना) का पद संभाल रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की) में स्नातक और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से प्रबंधन में डिप्लोमा प्राप्त किया है।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments