scorecardresearch
Sunday, 3 May, 2026
होमदेशअर्थजगतरेडिसन का 2026 के अंत तक भारत में 160 होटल करने का लक्ष्य: कंपनी कार्यकारी

रेडिसन का 2026 के अंत तक भारत में 160 होटल करने का लक्ष्य: कंपनी कार्यकारी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) रेडिसन होटल ग्रुप को उम्मीद है कि वह दिसंबर 2026 तक भारत में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाकर 157-160 परिचालन वाले होटलों और 19,000-19,500 कमरों तक ले जाएगा।

कंपनी के दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी निखिल शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि समूह 2030 तक भारत में 500 होटलों के अपने लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है।

शर्मा ने कहा, ”इस समय हमारे पास 17,000 कमरे परिचालन में हैं। इस साल 18 और होटल खुलने वाले हैं, जिससे हम 2,000 से 2,500 कमरे और जोड़ रहे हैं।”

वैश्विक आतिथ्य श्रृंखला रेडिसन भारत में 142 होटलों का संचालन करती है और 84 अन्य तैयार हो रहे हैं। मांग के माहौल पर शर्मा ने पश्चिम एशिया संकट से मिश्रित प्रभाव की ओर इशारा किया, और कहा कि विशेष रूप से देश के प्रमुख शहरी बाजारों में इसका कुछ असर है।

उन्होंने कहा, ”हमने कुछ महानगरों में सुस्ती देखी, लेकिन टियर-2 और टियर-3 शहरों में बहुत बड़ी सुस्ती देखने को नहीं मिली।” हालांकि, मार्च में कुछ चुनिंदा बाजारों में दबाव देखा गया।

शर्मा ने कहा, ”कुछ महानगरों में प्रति उपलब्ध कमरे के राजस्व में 27-28 प्रतिशत की गिरावट आई, न कि पूरे भारत में।” उन्होंने आगे कहा कि सुधार की गति का आकलन करने के लिए अप्रैल के रुझान महत्वपूर्ण होंगे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments