scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपूनावाला फिनकॉर्प ने क्यूआईपी के जरिये जुटाए 2,500 करोड़ रुपये

पूनावाला फिनकॉर्प ने क्यूआईपी के जरिये जुटाए 2,500 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) पूनावाला फिनकॉर्प ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 2,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने कारोबार वृद्धि, ऋण संचालन के विस्तार और परिसंपत्ति खंड के विविधीकरण के लिए यह राशि जुटाई है। क्यूआईपी निर्गम में संस्थागत निवेशकों और दीर्घकालिक फंड की मजबूत भागीदारी रही जो कंपनी की रणनीति और विकास संभावनाओं में निरंतर भरोसा दर्शाती है।

इस निर्गम के तहत कंपनी ने दो रुपये अंकित मूल्य वाले 6,74,30,883 शेयर 370.75 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर पात्र संस्थागत खरीदारों को आवंटित किए। यह निर्गम मूल्य 390.26 रुपये के आधार मूल्य पर पांच प्रतिशत की छूट पर तय किया गया जिससे कुल 2,500 करोड़ रुपये जुटाए गए।

क्यूआईपी नौ अप्रैल को खुला और 13 अप्रैल को बंद हुआ। इसमें घरेलू म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों और विदेशी संस्थागत निवेशकों सहित विभिन्न निवेशकों ने भाग लिया।

साइरस पूनावाला ग्रुप द्वारा प्रवर्तित पूनावाला फिनकॉर्प प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है। यह भारतीय रिजर्व बैंक में पंजीकृत है और लगभग तीन दशकों से संचालन में है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments