वाराणसी (उप्र), 25 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने कपड़ा विनिर्माण इकाई में काम कर रही महिलाओं से संवाद भी किया। प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह इकाई आधुनिक विनिर्माण व्यवस्था पर केंद्रित है और इससे खासतौर पर महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा एवं यह इकाई इस क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में योगदान करेगी।
बयान में कहा गया है कि इस इकाई से वाराणसी में विनिर्मित कपड़ों का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करने में मदद मिलेगी। यह उद्घाटन औद्योगिक निवेश और विनिर्माण आधारित वृद्धि के स्थल के तौर पर उत्तर प्रदेश की बढ़ती भूमिका रेखांकित करता है।
भाषा राजेंद्र
सिम्मी अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.