scorecardresearch
Tuesday, 3 November, 2026
होमदेशअर्थजगतफाइजर का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 65.7 प्रतिशत बढ़कर 313 करोड़ रुपये

फाइजर का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 65.7 प्रतिशत बढ़कर 313 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) दवा कंपनी फाइजर लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 65.72 प्रतिशत बढ़कर 313.25 करोड़ रुपये हो गया। विशेष मद से प्राप्त लाभ इसकी वजह रही।

फाइजर ने मंगलवार को शेयर बाजारों यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसे 189 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी ने कहा कि उसने मिनिप्रेस एक्सएल की बिक्री के बाद अपनी मूल कंपनी फाइजर इंक, अमेरिका से समीक्षाधीन तिमाही में 132.06 करोड़ रुपये का विशेष लाभ दर्ज किया है। इस निर्णय के बाद फाइजर लिमिटेड ने सात सितंबर, 2026 से मिनिप्रेस एक्सएल का विनिर्माण बंद कर दिया।

समीक्षाधीन तिमाही में विशेष मदों से पहले कंपनी का कर-पूर्व लाभ सालाना आधार पर 13.86 प्रतिशत बढ़कर 290.77 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 255.37 करोड़ रुपये था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 774.19 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 684.19 करोड़ रुपये थी।

फाइजर ने बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 483.2 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 428.82 करोड़ रुपये था।

अप्रैल-सितंबर, 2026 की छमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 517.72 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-सितंबर, 2025 में यह 380.77 करोड़ रुपये था।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments