scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपी सी ज्वेलर ने तीसरी तिमाही में 148 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

पी सी ज्वेलर ने तीसरी तिमाही में 148 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) देश की दिग्गज आभूषण कंपनी पी सी ज्वेलर लि. का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 147.96 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 197.98 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

पी सी ज्वेलर लि. ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय कई गुना बढ़कर 683.44 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त की समान तिमाही में 43.48 करोड़ रुपये थी।

पी सी ज्वेलर ने कहा कि त्योहारी और शादी के सीजन के कारण दिसंबर तिमाही के दौरान आभूषणों की मजबूत मांग रही।

कंपनी ने कहा, ‘उपभोक्ताओं की संख्या और खरीदारी में वृद्धि के कारण कंपनी की वृद्धि में मजबूत गति देखी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए इसके वित्तीय आंकड़ों में भी यही बात परिलक्षित हुई है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments