scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपेटीएम का जीएमवी मार्च तिमाही में 40 प्रतिशत बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये पर

पेटीएम का जीएमवी मार्च तिमाही में 40 प्रतिशत बढ़कर 3.62 लाख करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) पेटीएम ब्रांड के तहत परिचालन करने वाली डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने मार्च, 2023 की तिमाही में अपने मंच पर वस्तुओं के सकल बिक्री मूल्य (जीएमवी) में 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह 3.62 लाख करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने पिछले साल समान अवधि में 2.59 लाख करोड़ रुपये का जीएमवी दर्ज किया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, “मार्च तिमाही के लिए हमारे मंच के माध्यम से कुल वस्तु जीएमवी सालाना आधार पर 40 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3.62 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछली कुछ तिमाहियों में हमारा मुख्य ध्यान भुगतान की मात्रा पर रहा है, जिससे हमें लाभ होता है, चाहे नेट भुगतान मार्जिन हो या फिर सीधे।”

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments