scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतयात्री वाहनों की बिक्री वृद्धि 2026-27 में घटकर चार-छह प्रतिशत रहने का अनुमान: इक्रा

यात्री वाहनों की बिक्री वृद्धि 2026-27 में घटकर चार-छह प्रतिशत रहने का अनुमान: इक्रा

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) उच्च आधार और बदलती हुई वृहद-आर्थिक परिस्थितियों के कारण वित्त वर्ष 2026-27 में भारत के यात्री वाहन उद्योग की वृद्धि दर घटकर चार से छह प्रतिशत रह जाने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने शुक्रवार को यह अनुमान जताया।

इक्रा ने एक बयान में कहा कि हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2025-26 में वाहन उद्योग की थोक बिक्री लगभग सात-नौ प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान इसे मजबूत त्योहारी मांग, जीएसटी दरों में कटौती और कई नए मॉडलों की पेशकश से समर्थन भी मिला।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ”उद्योग में संरचनात्मक बदलाव लगातार देखे जा रहे हैं, जिसमें कुल बिक्री में एसयूवी एवं अन्य उपयोगिता वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 67 प्रतिशत है। इससे प्रीमियम उत्पादों की ओर बढ़ते रुझान का पता चलता है।”

इसके अलावा, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे वैकल्पिक ईंधन पर चलने वाले वाहनों की बढ़ती पैठ से भी वाहनों की मांग में विविधता आई है।

इक्रा ने कहा कि वृद्धि में अपेक्षित नरमी के बावजूद यात्री वाहन विनिर्माता नए उत्पादों के विकास और इलेक्ट्रिक वाहन मंच पर महत्वपूर्ण पूंजीगत व्यय जारी रख सकते हैं। वहीं, ट्रैक्टर विनिर्माताओं को स्थिर लागत और परिचालन लाभ मिलने की संभावना है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments