scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसंसदीय समिति ने सूचना संरक्षण कानून के संशोधित मसौदे को मंजूरी दी: वैष्णव

संसदीय समिति ने सूचना संरक्षण कानून के संशोधित मसौदे को मंजूरी दी: वैष्णव

Text Size:

मुंबई, दो मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने सूचना संरक्षण कानून के संशोधित मसौदे को मंजूरी दे दी है।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि सूचना संरक्षण पर संशोधित विधेयक की प्रति समिति के साथ साझा की गई थी।

यहां वार्षिक एनटीएलएफ में संबोधित करते हुए वैष्णव ने कहा, “…संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने इस विधेयक के संशोधन की मंजूरी दे दी है।”

संयुक्त संसदीय समिति द्वारा 2021 में इस विधेयक में कुछ बदलाव की सिफारिश के बाद सरकार ने इसे वापस लेकर नया विधेयक पेश करने का वादा किया था। संशोधित विधेयक के मसौदे को सरकार पिछले साल लाई थी।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments