scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपार्क मेडी वर्ल्ड का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 154-162 रुपये प्रति शेयर

पार्क मेडी वर्ल्ड का आईपीओ 10 दिसंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 154-162 रुपये प्रति शेयर

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) पार्क ब्रांड के तहत अस्पताल चलाने वाली पार्क मेडी वर्ल्ड ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 154-162 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि कंपनी का 920 करोड़ रुपये का आईपीओ 10 दिसंबर को आवेदन के लिए खुलेगा और 12 दिसंबर को समाप्त होगा। बड़े (एंकर) निवेशक नौ दिसंबर को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ 770 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और 150 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

कंपनी का शेयर 17 दिसंबर को बाजार में सूचीबद्ध होगा।

भाषा निहारिका रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments