scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट जारी

पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) मलेशिया एक्सचेंज में निरंतर गिरावट के बीच कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट बदस्तूर जारी है। इसके अलावा आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर बिकवाली जारी रखने से स्थानीय बाजारों में मंगलवार को सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम भी टूट गये।

सामान्य एवं सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम में स्थिरता रही।

शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट जारी है जबकि मलेशिया एक्सचेंज 1.25 प्रतिशत से ज्यादा नीचे चल रहा है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में संभवत: सट्टेबाजी का जो आलम था उसकी वजह से पाम-पामोलीन के दाम ऊंचा हो चले थे और सोयाबीन तेल को भी पीछे छोड़ दिया था। इस ऊंचे दाम की वजह से और जाड़े की मांग प्रभावित रहने से पाम-पामोलीन की खपत प्रभावित थी। पाम-पामोलीन के दाम में तेजी कृत्रिम नजर आ रही थी और अब उस तेजी की हवा बिगड़ने के बाद से मलेशिया में निरंतर गिरावट रहने के बीच पाम-पामोलीन के दाम टूटते दिखे।

उन्होंने कहा कि सरसों के दाम ऊंचे हैं और इस वजह से लिवाली अपेक्षा के अनुकूल नहीं है। मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन के हाजिर दाम, नये बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मुकाबले काफी कम है। लेकिन बाजार में जाड़े की भी मांग है। सोयाबीन सबसे सस्ता है और इसकी मांग भी है। लेकिन आयातक बैंकों का ऋण लौटाने की जल्दबाजी में और बैंकों में अपने ऋण साखपत्र (एलसी) को प्रचलन में बनाये रखने के मकसद से लागत से कम दाम पर सौदों की बिक्री कर देते हैं। जिसकी वजह से सोयाबीन तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट है।

सामान्य और सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे। वैसे बिनौला तेल की मांग गुजरात में है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,000-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,750-6,125 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,265-2,565 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,460-2,560 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,460-2,595 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,750 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,400-4,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,100-4,200 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments