scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपाकिस्तान, सऊदी अरब ने तीन अरब डॉलर की जमा राशि की अवधि बढ़ाने पर समझौता किया

पाकिस्तान, सऊदी अरब ने तीन अरब डॉलर की जमा राशि की अवधि बढ़ाने पर समझौता किया

Text Size:

कराची, 17 अप्रैल (भाषा) सऊदी अरब ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत केंद्रीय बैंक के पास जमा तीन अरब डॉलर की परिपक्वता अवधि को बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इसकी घोषणा शुक्रवार को की गई।

यह घोषणा सऊदी फंड फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) द्वारा स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) में बृहस्पतिवार को तीन अरब डॉलर में से दो अरब डॉलर जमा करने के एक दिन बाद आई है, जिससे देश के बिगड़ते विदेशी मुद्रा भंडार को बड़ी राहत मिली है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”सऊदी फंड फॉर डेवलपमेंट (एफएफडी) और स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के बीच हस्ताक्षरित समझौते के तहत एसबीपी के पास एसएफडी द्वारा रखी गई तीन अरब डॉलर की जमा राशि की परिपक्वता अवधि को बढ़ाया गया है।”

वित्त मंत्रालय ने बताया कि समझौते पर एसबीपी के गवर्नर जमील अहमद और एसएफडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुल्तान बिन अब्दुल रहमान अल-मार्शद ने हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत की उपस्थिति में वाशिंगटन में विश्व बैंक-आईएमएफ की बैठक के मौके पर इस महत्वपूर्ण वित्तीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

सऊदी अरब ने मंगलवार को अपनी पांच अरब डॉलर की सुविधा को और तीन साल के लिए बढ़ा दिया था और पाकिस्तान के लिए अतिरिक्त तीन अरब डॉलर की जमा राशि का वादा भी किया था।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments