scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवनप्लस इंडिया के सीईओ रॉबिन लियू ने दिया इस्तीफा

वनप्लस इंडिया के सीईओ रॉबिन लियू ने दिया इस्तीफा

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) चीनी मोबाइल फोन विनिर्माता कंपनी वनप्लस इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रॉबिन लियू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब वह लगातार घट रही बिक्री को फिर से सुधारने की कोशिश कर रही है।

कंपनी ने कहा, ‘हम रॉबिन के वनप्लस इंडिया में योगदान के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। अब वह अपने व्यक्तिगत रुचियों को आगे बढ़ाएंगे। हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वनप्लस इंडिया का संचालन स्थानीय रणनीति के साथ लगातार जारी रहेगा।’

साइबरमीडिया रिसर्च रिसर्च के अनुसार, लियू के कार्यकाल में 2025 में कंपनी की बिक्री में 32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, आईडीसी के अनुमान के अनुसार, 2025 में कंपनी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 38.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

साइबरमीडिया रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रभु राम ने कहा कि लियू का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब बाजार में कठिनाइयां लगातार बनी हुई हैं, जिनमें 2025 में 32 प्रतिशत की तेज बिक्री गिरावट शामिल है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments