scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतयुद्ध रुकने को लेकर असमंजस बढ़ने के बीच तेल-तिलहन कीमतें फिर मजबूत हुई

युद्ध रुकने को लेकर असमंजस बढ़ने के बीच तेल-तिलहन कीमतें फिर मजबूत हुई

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) ईरान युद्ध को लेकर असमंजस की स्थिति गहराने के बाद देश के तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को एक बार फिर से सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला जैसे सभी तेल-तिलहनों के दाम फिर से मजबूत हो गये।

मलेशिया एक्सचेंज में सुधार का रुख है। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज 2-2.5 प्रतिशत मजबूत चल रहा है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों से युद्ध थमने की उम्मीद के बीच बुधवार के कारोबार में खाद्य तेलों के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संबोधन में जिस तरह की टिप्पणियां सामने आई, उससे फिलहाल युद्ध थमने या आगे किसी समाधान निकलने को लेकर बाजार में असमंजस की स्थिति बढ़ गई है। इसके बाद खाद्य तेलों की आपूर्ति जल्द सामान्य होने को लेकर आशंकाएं बढ़ चली है। इस असमंजस के बढ़ने के बाद खाद्य तेल-तिलहनों के दाम फिर से मजबूत हो गये।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त सितंबर में सरसों तेल का दाम लगभग 175 रुपये किलो था और उस वक्त आयातित खाद्य तेलों के दाम 120-125 रुपये किलो के आसपास थे। लेकिन पश्चिम एशिया युद्ध संकट के बीच आयातित खाद्य तेलों के दाम उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली, हरियाणा में 165 रुपये किलो है और सरसों तेल का दाम उससे 15 रुपये किलो सस्ता चल रहा है। यह स्थिति देश में तेल-तिलहन का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित करता है।

कुछ खाद्य तेल विशेषज्ञों को आज विदेशों में जैव ईंधन बनाने के लिए तेल-तिलहनों के इस्तेमाल बढ़ाने को लेकर चिंता जताई जा रही है, लेकिन मौजूदा हालात से पहले देश में तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने को लेकर उनका स्पष्ट रुख शायद ही कभी सामने आया हो। खाद्य तेलों की महंगाई को लेकर कुछ समीक्षकों ने जिस तरह लगातार, कई वर्षो से चिंताओं को सामने रखा है, वह हमें निरंतर आयात पर पूरी तरह निर्भर बनाने की ओर ही ले गया है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,050-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,300-7,775 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,785-3,085 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,975 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,470-2,570 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,470-2,615 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,750-5,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,425-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments