नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) त्योहारों के दौरान स्थानीय बाजार में शुक्रवार को कामकाज बेहद सुस्त रहने की वजह से सभी तेल-तिलहनों के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे। इससे सरसों, सोयाबीन एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।
मलेशिया एक्सचेंज में मामूली गिरावट है और शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,025-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 5,700-6,075 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,255-2,555 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,475-2,575 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,475-2,610 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,525 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,175 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,275 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,450 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 4,350-4,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,050-4,150 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.