scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतविदेशी बाजारों में तेजी से तेल-तिलहन कीमतों में सुधार जारी

विदेशी बाजारों में तेजी से तेल-तिलहन कीमतों में सुधार जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) विदेशों में निरंतर मजबूती रहने के बीच स्थानीय बाजार में बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार हुआ। मलेशिया एक्सचेंज में संभावित सट्टेबाजी के बीच पाम-पामोलीन के दाम ऊंचा बोले जा रहे हैं जिसका बाकी तेल-तिलहनों पर भी अनुकूल असर हुआ और दाम मजबूत हो गये।

एक ओर जहां सरसों एवं मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार हुआ वहीं दूसरी ओर तेल संयंत्रों की कमजोर मांग और दाम कम लगाये से सोयाबीन तिलहन कीमतों में गिरावट आई।

मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे 1.5 प्रतिशत से अधिक मजबूत बंद हुआ। जबकि शिकागो एक्सचेंज में सुधार जारी है और कल रात भी यहां सुधार का रुख रहा था।

बाजार सूत्रों ने बताया कि बाजार में दिवाली के मौके पर लगभग सभी खाद्यतेलों की मांग है। वैसे तो जाड़े में पाम-पामोलीन की मांग कुछ कम हो जाती है पर आयातित खाद्यतेलों में कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल का सबसे अधिक आयात होता है। जब मलेशिया में इन दोनों तेलों के दाम ऊंचा बोले जायेंगे तो उसका असर बाकी तेल-तिलहनों पर भी आता है। हालांकि इतने ऊंचे दाम पर पाम-पामोलीन की लिवाली कमजोर रहने के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान हल्के तेलों विशेषकर सूरजमुखी, सोयाबीन जैसे तेलों की मांग अधिक होती है। सोयाबीन तेल, पामोलीन से सस्ता बैठता है जिसकी वजह से सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार है। नये फसल की आवक बढ़ने से सोयाबीन तिलहन में गिरावट है।

सूत्रों ने कहा कि मौजूदा समय में जो सुधार है, वह बाजार के वास्तविक स्वरूप को परिलक्षित नहीं करता है। वास्तव में सूरजमुखी, सोयाबीन, मूंगफली जैसी उपज अपने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे हाजिर दाम पर बिक रहे हैं। त्योहारी मांग की वजह से भी मंगलवार के मुकाबले खाद्य तेल-तिलहनों के दाम में मजबूती को समर्थन मिल रहा है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,075-7,125 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,525-5,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,200-2,500 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,485-2,585 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,485-2,620 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,875 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,650 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,400-4,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,100-4,200 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments