scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतओडिशा सरकार का फल, सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

ओडिशा सरकार का फल, सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

Text Size:

भुवनेश्वर, सात जून (भाषा) ओडिशा सरकार ने बागवानी विभाग को प्रदेश में बाजार की मांग को पूरा करने के लिए कुछ फलों और सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है।

सूक्ष्म सिंचाई पर स्वीकृति समिति की वर्चुअल बैठक में मुख्य सचिव सुरेश चंद्र महापात्र ने विभाग को राज्य में आम, अमरूद, पपीता, नींबू, प्याज और टमाटर जैसे फलों और सब्जियों के उत्पादन और आवश्यकता पर विस्तृत अध्ययन करने का निर्देश दिया।

मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को एक निश्चित कार्ययोजना और सूक्ष्म सिंचाई को लोकप्रिय बनाने के माध्यम से इन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कहा।

सरकार ने वर्ष 2021-22 के 1,015 हेक्टेयर के मुकाबले चालू वर्ष में फसलों की खेती के रकबे को बढ़ाकर 1,260 हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments