नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) एनटीपीसी लिमिटेड ने असम के बोंगाईगांव में बांस आधारित जैव-रिफाइनरी की संभावना तलाशने के लिए केम्पोलिस इंडिया के साथ समझौता किया है।
एनटीपीसी लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि इसको लेकर 10 अप्रैल को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
बयान के अनुसार, “एनटीपीसी और फोर्टम समूह की सहयोगी कंपनी केम्पॉलिस इंडिया ने बांस आधारित जैव-रिफाइनरी स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।”
जैव-रिफाइनरी परियोजना से बांस का उपयोग ताप बिजलीघरों के लिए 2जी एथनॉल, जैव-कोयला तथा अन्य मूल्य वर्धित उत्पादों के विनिर्माण में किया जाएगा।
एनटीपीसी ने कहा कि यह परियोजना पर्यावरण-अनुकूल विकास को गति देने और स्थानीय समुदाय के लिए नए अवसर पैदा करने की उसकी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
भाषा अनुराग रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.