scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएसई एक अप्रैल से लेनदेन शुल्क में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी वापस लेगा

एनएसई एक अप्रैल से लेनदेन शुल्क में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी वापस लेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने एक अप्रैल से नकद इक्विटी और वायदा एवं विकल्प खंड में लेनदेन शुल्क में छह प्रतिशत की वृद्धि को वापस लेने का फैसला किया है।

अतिरिक्त शुल्क एक जनवरी, 2021 को प्रभावी हुआ था। उस समय बाजार की कुछ अनिवार्यताओं को देखते हुए एनएसई इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड ट्रस्ट (एनएसई आईपीएफटी) कॉर्पस को आंशिक रूप से बढ़ाने के लिए लगाया गया था।

एनएसई ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी बैठक में लेनदेन शुल्क में छह प्रतिशत की वृद्धि को वापस लेने का फैसला किया।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments