नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) फार्मास्युटिकल कंपनी नोवार्टिस इंडिया लिमिटेड का 30 सितंबर, 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़कर 24.22 करोड़ रुपये हो गया।
नोवार्टिस इंडिया लिमिटेड ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20.41 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 90.33 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 87.1 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च एक साल पहले की समान अवधि के 69.86 करोड़ रुपये की तुलना में घटकर 67.08 करोड़ रुपये रह गया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.