scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएनएमडीसी एक वित्त वर्ष में पांच करोड़ टन लौह अयस्क उत्पादन करने वाली पहली कंपनी बनी

एनएमडीसी एक वित्त वर्ष में पांच करोड़ टन लौह अयस्क उत्पादन करने वाली पहली कंपनी बनी

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी ने शनिवार को कहा कि वह एक ही वित्त वर्ष में पांच करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन करने वाली देश की पहली खनन कंपनी बन गई है।

एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमिताव मुखर्जी ने कहा कि भारत 2030 तक अपनी इस्पात उत्पादन क्षमता को 30 करोड़ टन तक बढ़ाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में लौह अयस्क की स्थिर और विश्वसनीय घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करना एक रणनीतिक प्राथमिकता बन गई है। लौह अयस्क इस्पात निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण कच्चा माल है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले ही एक वित्त वर्ष में पांच करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन कर इतिहास बनाया है। ऐसा करने वाली वह देश की पहली खनन कंपनी है।”

कंपनी ने कहा कि वह कर्नाटक और छत्तीसगढ़ क्षेत्रों में स्थित अपनी खदानों से लौह अयस्क की आपूर्ति के जरिए सरकार के 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लक्ष्य में योगदान देना जारी रखेगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments