scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनिसान मोटर ने महाराष्ट्र में अपने नेटवर्क को किया विस्तार

निसान मोटर ने महाराष्ट्र में अपने नेटवर्क को किया विस्तार

Text Size:

मुंबई, सात अप्रैल (भाषा) जापान की वाहन विनिर्माता कंपनी निसान मोटर ने महाराष्ट्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए मुंबई में दो शोरूम और एक ‘सर्विस सेंटर’ खोला है।

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बयान में बताया कि घाटकोपर में 2,000 वर्ग फुट और मालाड में 2,100 वर्ग फुट क्षेत्र में दो आधुनिक शोरूम खोले गए हैं। इसके अलावा कांदिवली में 7,000 वर्ग फुट क्षेत्र में एक ‘सर्विस वर्कशॉप’ शुरू की गई है जहां हर महीने 300 कार तक की ‘सर्विस’ की जा सकेगी।

कंपनी ने कहा कि यह विस्तार भारत के प्रमुख बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर बिक्री एवं सेवा अनुभव उपलब्ध कराने की उसकी रणनीति का हिस्सा है।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा, ‘‘ मुंबई में नए शोरूम तथा ‘वर्कशॉप’ के साथ हमने महाराष्ट्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। इस क्षेत्र में ग्राहकों की मांग मजबूत बनी हुई है और निसान ब्रांड के लिए यहां विकास की अच्छी संभावनाएं हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह विस्तार कंपनी के देशव्यापी नेटवर्क विस्तार कार्यक्रम का हिस्सा है जो ग्राहकों के और करीब पहुंचने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments