scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनिसान ने मैग्नाइट ‘रेड’ संस्करण उतारा, कीमत 7.86 लाख रुपये से शुरू

निसान ने मैग्नाइट ‘रेड’ संस्करण उतारा, कीमत 7.86 लाख रुपये से शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया ने बुधवार को अपने मॉडल मैग्नाइट का ‘रेड’ संस्करण उतारा है जिसकी कीमत 7.86 लाख रुपये से शुरू है।

नया संस्करण मॉडल के ‘एक्सवी’ वेरियंट पर आधारित है। यह वाई-फाई कनेक्टिविटी और आठ इंच के टचस्क्रीन के साथ-साथ अन्य आधुनिक तकनीकों एवं सुविधाओं से लैस है।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, ‘‘निसान मैग्नाइट रेड संस्करण की वजह से इस मॉडल की मांग और बढ़ेगी। इसमें जो फीचर दिए जा रहे हैं उनसे ग्राहकों का आराम और सुविधा दोनों बढ़ेंगे।’’

नए संस्करण की कीमत 7.86 से 9.99 लाख रुपये के बीच है।

भाषा

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments