scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनेटवर्क18 को चौथी तिमाही में 29.61 करोड़ रुपये का घाटा

नेटवर्क18 को चौथी तिमाही में 29.61 करोड़ रुपये का घाटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 29.61 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी नेटवर्क18 मीडिया द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 29.09 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 9.7 प्रतिशत बढ़कर 615.78 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 561.32 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि प्रतिकूल व्यापक आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद तिमाही आधार पर राजस्व में 14.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। कंपनी के विविध कारोबार, मजबूत बाजार स्थिति और नए व्यवसायों से आय ने कमजोर विज्ञापन माहौल के प्रभाव को कम करने में मदद की।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments