scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनेस्ले इंडिया ने 2023 के लिए 27 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की

नेस्ले इंडिया ने 2023 के लिए 27 रुपये के अंतरिम लाभांश की घोषणा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) मैगी, कॉफी जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली नेस्ले इंडिया लि. ने वर्ष 2023 के लिए 27 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की बुधवार को घोषणा की।

नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक में वर्ष 2023 के लिए 10 रुपये के शेयर पर 27 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की मंजूरी दी।’’

नेस्ले इंडिया जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

कंपनी ने कहा कि 64वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सदस्यों की मंजूरी मिलने पर आठ मई, 2023 को वर्ष 2022 के अंतिम लाभांश के साथ 2023 के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया जाएगा।

कंपनी ने अंतरिम लाभांश भुगतान के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि 21 अप्रैल, 2023 तय की है।

नेस्ले इंडिया 25 अप्रैल को अपने मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments